जयसिंहपुर कालेज में एसएमसी के पदाधिकारी प्राचार्य डा. प्रज्ञा के साथ
- फोटो : Kangra
लंबागांव (कांगड़ा)। कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर की अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की बैठक मंगलवार को प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जोगिंद्र राणा को सर्वसम्मति से एसएमसी का अध्यक्ष चुना गया।
अनीता सूद को उपाध्यक्ष, डॉ. संजीव कुमार शर्मा को सचिव, महेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव, प्रो. संजीव शर्मा को कोषाध्यक्ष, संजीत कुमारी को अंकेक्षक के अलावा मदन लाल, कमेर चंद, अजय कुमार, सरिता देवी व संजय कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।