फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरोया में लाखों के गहने और नकदी साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत गांव भदरोया में कृष्ण आश्रम के पास एक घर में चोर बड़ी वारदात को अंजाम देकर लाखों रुपये के गहनों और नकदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन

डमटाल थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि दिव्यांशु कुमार पुत्र क्रांति ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है।
उन्होंने शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ 15 नवंबर को दिल्ली में समागम के लिए गए थे। 20 नवंबर को रात 8 बजे वापस आए, तो घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। लेकिन, प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर चोर आठ हजार नकदी और तीन लाख पचास हजार के गहने ले उड़े थे। आईपीएस नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना डमटाल में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें