फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी के फकलोह में एक घर से उड़ाए 25 लाख के गहने

Thu, 06 Feb 2025 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के नजदीकी क्षेत्र फकलोह में चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 20 से 25 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के बाद परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाना को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि जल्दी ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


परिवार की सदस्य रीना देवी पत्नी चमन लाल ने बताया कि जब वे कमरे में सो रहे थे, उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को तोड़ा और गहनों की चोरी कर ली। हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान घर में सो रहे लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी और चोर बिना किसी शोर-शराबे के फरार हो गए। इतना ही नहीं, चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर ताला भी अपने साथ ले लिया, लेकिन वहां पड़ी आर्टिफिशियल ज्वेलरी और छोटे नोटों के हार को छोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। डीएसपी ज्वालामुखी आरी पी जसवाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें