फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयराम ने पीएम मोदी के स्वागत के अलावा और कुछ नहीं किया: प्रतिभा सिंह

विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक विक्रमादित्य ? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
कांगड़ा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला रिज मैदान पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी के स्वागत में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक पवन काजल के कार्यालय में पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि हैरत की बात यह है कि सीएम ने पीएम का स्वागत करने के अलावा और कुछ नहीं किया। लेकिन वीरभद्र सिंह जब सीएम थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें 550 करोड़ का पैकेज दिया था, लेकिन मौजूदा सीएम ने प्रधानमंत्री से कुछ नहीं मांगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में चुनाव जीतने के लिए दिवंगत वीरभद्र सिंह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मोदी ने पीएम बनने से पहले लोगों से कई वायदे किए और लोगों ने उन पर विश्वास किया, लेकिन मोदी को पीएम बने आठ साल हो गए हैं और बेरोजगारी, महंगाई आसमान छू रही है। यही नहीं यूपीए की योजनाओं के नाम बदल दिए गए। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायक काजल ने कांगड़ा के लिए बहुत काम करवाए हैं। उन्होंने दावा किया कि अगले चुनाव में जिला कांगड़ा से कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलते हुए 15 सीटें कांग्रेस के पाले में आएंगी। वहीं इस दौरान विधायक पवन काजल ने बताया कि वे वीरभद्र सिंह और उनके परिवार को कभी भूल नहीं सकते। मेरी किस्मत अच्छी थी जो उस दौर में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का साथ मुझे मिला। विस चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए वे अपनी पूरी जान झोंक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें