ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के समीप कथोग में आयोजित दशहरा उत्सव की स्टार नाइट धूमधाम से संपन्न हुई। इस संगीतमय शाम में कथोग ग्राउंड दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ युवा नेता रजनीश धवाला भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
स्टार नाइट में गायक काकू राम ठाकुर, अजय बादशाह, शालू धीमान और अमित मीतू ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोकप्रिय पहाड़ी गीत ‘इस गराएं देया लंबरा हो’ की धुन पर युवा नेता रजनीश धवाला और उनके समर्थक भी जमकर थिरके।
देर रात तक चले कार्यक्रम में पहाड़ी और पंजाबी तरानों पर दर्शक झूमते रहे। स्थानीय संस्कृति और संगीत से सजी इस शाम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
कथोग जवालामुखी- फोटो : File Photo