फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर के 200 पदों के लिए साक्षात्कार 17 से

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले के युवाओं के लिए सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पद पर नौकरी करने का सुनहरा मौका है। निजी कंपनी 200 पद भरने के लिए विभिन्न जगह साक्षात्कार रोजगार कार्यालय के माध्यम से 17 से 21 मार्च तक लेगी। धर्मशाला स्थित क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और आयु सीमा 19 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। इस साक्षात्कार के लिए केवल पुरुष आवेदक पात्र होंगे। इसके लिए वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच और लंबाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी जरूरी है। चयनित उम्मीदवारों को 17 हजार से 21 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ 17 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 18 मार्च को उप रोजगार कार्यालय जवाली, 19 मार्च को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां, 20 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ और 21 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पालमपुर में सुबह 11 बजे पहुंचकर साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कापी और अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) साथ लेकर आएं। इस साक्षात्कार के संबंध में यात्रा भत्ता और अन्य देय नहीं होगा। विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ई-मेल या मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपने डैशबोर्ड पर दिख रही सिस इंडिया लिमिटेड की रिक्तियों के लिए आवेदन करें। विभागीय साइट पर ऑनलाइन आवेदन के पश्चात ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें