फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पालमपुर के रक्षित की रिहाई की सूचना, परिजनों को अभी इंतजार

Wed, 14 Jan 2026 09:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। रूसी टैंकर मैरिनेरा में फंसे पालमपुर के रक्षित सहित तीन भारतीय नागरिकों की सुरक्षित रिहाई की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोहड़ी के पावन अवसर पर आई इस सूचना ने परिजनों को बड़ी राहत दी है। हालांकि बेटे से सीधी बात न हो पाने के कारण परिवार अभी भी पूरी तरह आश्वस्त होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने इस रिहाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत भारत के संकल्प की जीत बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से ही आज विदेशों में भारतीय सुरक्षित हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का भी आभार व्यक्त किया।
भले ही रिहाई की सूचना सार्वजनिक हो चुकी है, लेकिन रक्षित के पिता रणजीत चौहान और चाचा नरेंद्र चौहान का कहना है कि अभी तक उनका रक्षित से संपर्क नहीं हुआ है। परिजनों ने भावुक होते हुए कहा कि हमने रिहाई की खबर सुनी है, लेकिन जब तक बेटे की आवाज नहीं सुन लेते, तब तक दिल को पूरी तसल्ली नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

परिवार को उम्मीद है कि जल्द ही रक्षित उनसे संपर्क करेगा और सुरक्षित घर वापसी की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी होगी। परिजनों की निगाहें अब अपने बेटे से संपर्क और उसके सकुशल लौटने पर टिकी हुई हैं। उधर, डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि मामले को लेकर दूतावास से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें