हरिपुर (कांगड़ा)। चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर में बागवानी उत्पाद और रोजगार विषय एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. प्रभात कुमार शर्मा ने भाग लिया। मुख्यवक्ता बागवानी विभाग देहरा से विषय विशेषज्ञ डॉ. विवेक गर्ग, डॉ. आरती ठाकुर एवं सफल बागवान के रूप में विपिन कुमार मौजूद रहे। छात्रों के सम्मुख उन्होंने बागवानी को रोजगार के रूप अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने ढींगरी, बटन, सटाके और मिल्की जैसी मशरूम की किस्मों और केम आइल, नीम, मैरी गोल्ड, लेमन ग्रास और मोरिंगा आदि सुगंधित पौधे लगाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, प्रो. दिनेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार और प्रो. रूपाली शर्मा आदि उपस्थित रहे।