धर्मशाला। सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ की सजने-संवरने की सामग्री के साथ ही खाद्य सामग्री भी इस बार पिछले साल के मुकाबले दस फीसदी महंगी हो गई है।
महंगाई के कारण जहां महिलाओं का बजट गड़बड़ा गया है वहीं साथ ही खरीद कम होने के कारण दुकानदारों के चेहरे भी उतर गए हैं। चूड़ियों और सरगी के दामों से लेकर फैनी और पूजा की थाली के दामों में भी इजाफा आया है। वहीं कारोबारियों की मानें तो ऑनलाइन शॉपिंग के कारण भी कारोबार प्रभावित हो रहा है। हालांकि मंगलवार को कारोबार में उछाल आने की उम्मीद है।
सामग्री पिछले साल के दाम इस बार दाम
सरगी 30-300 रुपये 40-350 रुपये
पूजा थाली 200 रूपये 250 रुपये
करवा 30 रुपये 30 रुपये
फैनी 170 रुपये 180 रुपये
पिछले साल के मुकाबले इस बार करवाचौथ के सामान की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते बाजार में अब तक ग्राहकों की कमी रही है। उम्मीद है कि मंगलवार को कारोबार में बढ़ोतरी होगी। - श्याम लाल, कारोबारी कोतवाली बाजार।
ऑनलाइन शॉपिंग से भी कारोबार प्रभवित
त्योहारी सीजन को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग कारोबार को काफी हद तक प्रभावित करती है। ऑनलाइन शाॅपिंग के चलते ग्राहक बाजार तक बहुत कम पहुंचता है। इसका सीधा असर बाजार में करवाचौथ को लेकर देखा जा रहा है। हालांकि उम्मीद है कि मंगलवार को बाजार में पर्व को लेकर उछाल आएगा। -सुनीश माटा, कारोबारी, कच्चहरी अड्डा।
त्योहारी सीजन में कीमतों पर हो नियंत्रण
हर साल त्योहारी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं और ऐसे में त्योहार मनाने का मजा कहीं न कहीं खराब हो जाता है। सरकार को कम से कम त्योहारी सीजन में कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए। - रीना, गृहिणी, निवासी चैतड़ू।
कम सामान में चलाना पड़ रहा काम
महंगाई के चलते घर का बजट ध्यान में रखते हुए अधिक की जगह कम सामान से काम चलाना पड़ रहा है। - सीमा, इच्छी