फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड एज होम चौंतड़ के आठ बुजुर्गों सहित 282 संक्रमित, एक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 282 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 104 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। जिले में एक बुजुर्ग की कोरोना के कारण मौत भी हुई है। मृतक 72 वर्षीय महिला ओल्ड चड़ी रोड कोतवाली की रहने वाली है, जिसकी टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि बढ़ते मामलों के साथ जिला कांगड़ा में कोरोना के सक्रिय मामले 1887 पहुंच गए हैं। वहीं, 1212 संक्रमित मरीजों की कोरोना के साथ अन्य बीमारियों के कारण मौत भी हुई है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को ओल्ड एज होम चौंतड़ा के आठ बुजुर्ग, सीएमओ कार्यालय का एक कर्मी, रजियाना गांव के चार लोग, आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला में तीन लोग, देहरा के चार लोग, टांडा अस्पताल में पांच लोग, जयसिंहपुर के तीन लोग, मझीन गांव के तीन लोग, बनूरी के तीन लोग, खोली गांव के तीन लोग, बड़ोल के दो लोग, जोनल अस्पताल में एक और जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 60620 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 57516 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। उन्होंने लोगों से कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है, ताकि अपने साथ अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 नियमों की पालना से ही वायरस से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें