फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बालक वर्ग में पेटोएन स्कूल ने हाईलैंड को 10-0 से हराया

Sat, 26 Sep 2026 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला स्कूल फुटबॉल लीग-2026 तृतीय सीजन में मैच के दौरान उपस्थित खिलाड़ी।-जागरुक पाठक
विज्ञापन
बालिका वर्ग में घरोह ने पेनल्टी शूटआउट में दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। अंडर-16 धर्मशाला स्कूल फुटबॉल लीग के तीसरे सीजन के दूसरे दिन शनिवार को पुलिस ग्राउंड धर्मशाला में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल एसोसिएशन धर्मशाला की ओर से कांगड़ा पुलिस के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए।
कार्यक्रम में एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शनिवार को बालक वर्ग के मुकाबलों में सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 5-0 से शिकस्त दी। आर्मी पब्लिक स्कूल ने सेंट जेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल को 2-1 से हराया। अचीवर्स हब पब्लिक स्कूल ने स्टैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल पर 1-0 से जीत दर्ज की। वहीं, पेटोएन स्कूल ने हाईलैंड पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से पराजित किया। आधुनिक पब्लिक स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराया।
बालिका वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरोह और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक 0-0 से बराबर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में घरोह की टीम ने 1-0 से जीत हासिल की।
विज्ञापन

खेलों के आयोजन का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में फुटबॉल को बढ़ावा देने के साथ युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें