फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबागांव में युवक ने घर में फंदा लगा कर दी अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव में रविवार दोपहर एक युवक ने अपने ही घर में गले में फंदा डालकर के आत्महत्या कर ली। युवक अविवाहित था और दिल्ली में होमगार्ड की नौकरी करता था। युवक शनिवार रात को ही दिल्ली से अपने घर आया था। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लंबागांव में एक युवक ने घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब 11 बजे के करीब युवक की माता गांव में किसी काम के लिए किसी के घर गई हुई थी कि युवक विपिन कुमार (40) पुत्र स्वर्गीय मदन लाल ने पीछे से अपने गले में दुपट्टे का फंदा डाल कर कमरे की छत में डाले गए गार्डर से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी कोई पता नहीं चला है। जब मृतक की मां घर आई तो उसने देखा कि उसका बेटा विपिन फंदे से लटका हुआ है। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान सुमन मेहरा को दी। पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंचकर इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी। लंबागांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। मृतक का एक बड़ा भाई भी था, जिसकी दो साल पहले ही मौत हो चुकी है। मृतक की अब एक बहन है और उसकी भी शादी हो चुकी है। उधर, लंबागांव के थाना प्रभारी केसर सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें