फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामले बढ़ते ही फिर बंद हो जाएगा टांडा अस्पताल का सुपर स्पेशलिटी वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते हैं और बिस्तरों की कमी पड़ती है तो एक बार फिर से प्रदेश के दूसरे बड़े मेडिकल कॉलेज टांडा में सुपर स्पेशलिटी वार्ड मरीजों के लिए बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस कारण कैंसर, हार्ट और किडनी के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी वार्ड को कोविड वार्ड में तबदील कर दिया जाएगा, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा और उनका उपचार किया जाएगा। टांडा के सुपर स्पेशलिटी वार्ड में कोरोना मरीजों का उपचार तो होगा, लेकिन हार्ट, कैंसर और किडनी की डायलिसिस करवाने वाले मरीजों को कोई सुविधा नहीं मिल पाएगी।
स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय के कारण इन मरीजों को लाखों रुपये खर्च कर निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ेगा। बता दें कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान भी टांडा अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी वार्ड को अचानक बंद कर दिया गया था। इस दौरान अस्पताल में हार्ट, कैंसर, न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के रोगियों की सर्जरी और उपचार नहीं होे पा रहा था। वहीं, किडनी का डायलिसिस करवाने वाले रोगियों को भी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कोविड मरीजों के लिए सबसे पहले टांडा अस्पताल में बने मेक शिफ्ट वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। वहीं अगर मामले बढ़ते हैं तो उसके बाद संक्रमित मरीजों के लिए परौर और उसके बाद पालमपुर तथा नूरपुर अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इस बाद भी संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती है तो टांडा अस्पताल के सुुपर स्पेशलिटी वार्ड को कोविड वार्ड में तबदील कर दिया जाएगा। बता दें कि जिला कांगड़ा में कोविड मरीजों के लिए 700 के करीब ही बिस्तर उपलब्ध हैं। इसमें से कुछ निजी अस्पतालों के बिस्तर शामिल हैं। वहीं केवल दो अस्पतालों में वैटिलेटर बेड्स की व्यवस्था है।
विज्ञापन

कोट
-अगर कोरोना वायरस की संभावित तीसरी आती है और उस दौरान मामले बढ़ते हैं तो टांडा मेडिकल कॉलेज में बने मेक शिफ्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। उसके बाद जरूरत पड़ने पर पालमपुर, नूरपुर और पपरोला में बने सेंटरों को इस्तेमाल किया जाएगा। उसके बाद टांडा अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी वार्ड को कोविड वार्ड में बदल दिया जाएगा। - डॉ. विक्रम कटोच, जिला स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें