फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की दिल्ली से चली बस बैजनाथ पहुंचते-पहुंचते दो बार हांफी

विज्ञापन
बानुए दा खूह में खराब हुई एचआरटीसी की दिल्ली-बैजनाथ बस। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें लगातार हांफ रही हैं। इससे मुसाफिर परेशान हो रहे हैं। ताजा मामले में ज्वालामुखी के बानुए दा खूह के पास शुक्रवार सुबह बैजनाथ डिपो की बस खराब हो गई।
विज्ञापन

यह बस दिल्ली से बैजनाथ वाया ऊना, ज्वालाजी और कांगड़ा जा रही थी। इस वजह से बस में बैठीं 15 सवारियां तपती गर्मी में परेशान हुईं। बस में सफर कर रहे मनोज, सुरजीत, अशोक, सुशील चंद ने बताया कि दिल्ली से आते वक्त भी बस रास्ते में खराब हो गई थी। इस वजह से बस दो घंटे देरी से चल रही थी। वहीं, बानुए दा खूह में बस खराब होने से लगभग डेढ़ घंटे के बाद बस को ठीक कर गंतव्य के लिए भेजा गया। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस के ड्राइवर ने बताया कि शायद इंजन में खराबी के कारण समस्या आई होगी।
इस संदर्भ में जब एचआरटीसी देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे ध्यान में अब तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। फिर भी इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें