धर्मशाला के दाड़ी मेला मैदान में बारिश के चलते हुआ कीचड़। बारिश के कारण धूम्मू शाह मेले के पहले
धर्मशाला। पूरा दिन बारिश के चलते बुधवार को धुम्मूशाह मेले के पहले दिन दाड़ी मैदान में कारोबारी उदासी की चादर में लिपटे नजर आए। दाड़ी मैदान में जहां हर साल 8 अप्रैल को रंग-बिरंगी दुकानों और झूलों की कतारें लगती थीं, इस बार कीचड़ और पानी से भरा पड़ा है।
हालत यह है कि पहले दिन शाम तक केवल 20 से 25 फीसदी दुकानें ही लग पाईं। बाकी दुकानों का सामान अभी भी बंद पैकेटों में पड़ा है। अब मौसम साफ होने का इंतजार हो रहा है। दूर-दराज से आए कारोबारी मायूस हैं। उनका कहना है कि खर्च तो बढ़ता जा रहा है लेकिन कमाई की उम्मीद फिलहाल धुंधली नजर आ रही है।
कुछ दुकानदारों ने तो महंगे प्लाट और खराब मौसम के चलते इस बार मेला लगाने से ही दूरी बना ली। मेला देखने आए लोगों को भी निराशा हाथ लगी। हर साल पूरे उत्साह के साथ यहां पहुंचने वाले लोग इस बार अधूरी तैयारियों के कारण बिना मेले का आनंद लिए ही लौट गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मेला क्षेत्र की पहचान रहा है लेकिन इस बार बारिश और महंगाई ने इसकी चमक फीकी कर दी है। अब सभी की निगाहें आसमान पर टिकी हैं उम्मीद है कि मौसम साफ होगा और मेले की रौनक फिर लौटेगी।