फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: परिजनों को सौंपी जाच्छ में मिली बच्ची

Thu, 09 Apr 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत जाच्छ में अकेली घूमती मिली सात वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों को सौंपा है। नूरपुर पुलिस थाना के अंतर्गत जाच्छ स्थित एक निजी अस्पताल के समीप एक अज्ञात बच्ची के अकेली घूमने की सूचना सोमवार को मिली थी। स्थानीय दुकानदारों ने उसे अपने पास सुरक्षित बैठाया था। हेड कांस्टेबल रवि कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंच बच्ची की पहचान के लिए जांच प्रक्रिया आरंभ की। बच्ची की पहचान कर बदूही क्षेत्र में उसके परिजनों से संपर्क किया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पिता के बयान दर्ज करने के उपरांत बच्ची को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें