फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिओम शर्मा बने पालमपुर खंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
परौर में शिक्षक संघ के अध्यक्ष हरिओम शर्मा व अन्य - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड पालमपुर के त्रैवार्षिक चुनाव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर में हुए। चुनाव जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कांगड़ा और वरिष्ठ उपप्रधान ओम प्रकाश मिन्हास की देखरेख में हुए। चुनाव में शिक्षक खंड पालमपुर के करीब 141 अध्यापकों ने भाग लिया। इसमें हरिओम शर्मा को सर्वसम्मति से खंड अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

दिनेश कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान, उमेश राणा को महासचिव, संगीत धीमान को कोषाध्यक्ष, देसराज को मुख्य सलाहकार तथा जुल्फी राम को महालेखाकार, रोहित कुमार को संयुक्त सचिव, विजय कुमार को प्रेस सचिव, शशि कुमार को मुख्य संरक्षक, इंदु वाला, सुरिंद्र कुमार, नूतन भारती, सुनील कुमार को उपप्रधान तथा भारती राम को सह कोषाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लंबागांव महेंद्र राणा तथा एचजीटीयू कांगड़ा के महासचिव ओंकार चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। चुनाव में सहयोग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर के प्रधानाचार्य तथा अधीक्षक शैलेंद्र जेटली तथा समस्त स्टाफ का का शिक्षक संघ ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें