आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में अंडर-19 लड़कियों की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
लंज(कांगड़ा) । राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज में अंडर -19 लड़कियों की जोनल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। प्रतियोगिता में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के 15 स्कूलों के 140 से ज्यादा छात्राएं भाग ले रही है
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर लंज स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुति से सबका मन को मोह लिया। इस मौके लंज स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, एसएमसी प्रधान मेहरा सिंह और स्टाफ ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इस मौके पर केवल सिंह पठानिया को बच्चों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हारचक्कियां व दरिणी के बीच खेला गाया। इसमें हारचक्कियां विजेता रहा। दूसरा मुकाबला कनोल स्कूल और कलियाडा़ के बीच खेला गया। इसमें कलियाडा़ विजेता रहा। वहीं वहीं खो-खो के मुकाबले में रेहलू स्कूल ने मनेई स्कूल को हराकर फाइनल में पहुंच गया है। वॉलीबाल मैच में घरोह स्कूल ने रैत स्कूल को हराया। इसके अलावा बैडमिंटन में घरोह स्कूल ने मनेई स्कूल को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रधान आशा देवी, पंचायत प्रधान रेखा देवी, चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन मेहरा, पंचायत प्रधान मनेई निशा देवी, उप प्रधान लंज हंसराज, पूर्व सैनिक लीग लंज के अध्यक्ष कैप्टन कपूर सिंह, ठाकुर गंधर्व सिंह, पूर्व प्रधान डडोली बलजीत कौर, रणजीत सिंह वग्गा उपस्थित रहे।