हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर फोरम जवाली की बैठक में भाग लेते हुए। स्त्रोत-संघ
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर फोरम जवाली की मासिक बैठक मैरा पंचायत में इकाई प्रधान राम लोहाया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन नादौन के प्रधान नितिश भारद्वाज को बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने बिना कारण के निलंबित किया है। विद्युत पेंशनर फोरम ने इसका विरोध करते हुए बोर्ड प्रबंधन से मांग उठाई कि निलंबन को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
इसके साथ उन्हाेंने कहा कि पेंशनरों की लंबित बकाया राशि और ग्रेच्युटी के बकाया का जल्द भुगतान किया जाए। इसके साथ जून 2023 के बाद रिटायर कर्मचारियों को लीव इन कैशमेंट की पेमेंट का भी भुगतान नहीं किया गया, जिस कारण में पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मांग की है कि पेंशनरों की सभी देनदारी का बोर्ड में प्रबंधन एकमुश्त भुगतान करें। बैठक में फोरम के जिला सलाहकार देवराज, यूनिट सचिव रमेश चौधरी, कर्म सिंह मानस और बालकिशन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।