फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: इंदु गोस्वामी ने रखी त्रिमूर्ति शहीद स्मृति वन वाटिका की आधारशिला

Mon, 03 Mar 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वन वाटिका की आधारशिला रखती इंदु गोस्वामी। संस्था - फोटो : mathura
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के तहत बाबा अनंत राम परिसर लाहला में समाज सेवा में समर्पित इंसाफ संस्था की ओर प्रस्तावित त्रिमूर्ति शहीद स्मृति वन वाटिका की आधारशिला राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने रखी। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष प्रवीन कुमार और बाबा अनंत राम के साथ ग्राम सुधार सभा के प्रतिनिधियों ने इंदु गोस्वामी का स्वागत किया। समारोह की मुख्यातिथि इंदु गोस्वामी की ओर से त्रिमूर्ति शहीद स्मृति वन वाटिका के सौंदर्यीकरण के लिए सांसद निधि से 15 लाख रुपये मंजूर किए जाने पर आभार व्यक्त किया। मौके पर इंदु गोस्वामी ने कहा कि संस्था सामाजिक क्षेत्र में अनेकों सराहनीय कार्य कर रही है।
विज्ञापन



रमेश धवाला की आस्था भाजपा में है : इंदु
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा में कोई आपसी तकरार नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री रमेश धवाला भले ही अलग संगठन की बात कर रहे हैं लेकिन उन्होंने अपनी आस्था भाजपा में ही जताई है। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले दो साल में कांग्रेस एक भी गारंटी को पूरी तरह पूरा नहीं कर पाई है। लोगों से झूठ बोलकर वोट लेकर सत्ता में आई कांग्रेस आज हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने भले ही फीडबैक ली लेकिन वह कार्यकर्ताओं से ही असली फीडबैक नहीं ले पाई कि कांग्रेस कार्यकर्ता कितने नाराज नेताओं से चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें