फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटी

Sun, 04 Oct 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कांगड़ा)। गगल चौक पर शनिवार शाम करीब 5:30 बजे भीड़भाड़ के बीच कार सवार शातिरों ने बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के बाद आरोपी तेज रफ्तार कार में मौके से भाग गए। व्यस्त चौक पर सरेआम हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पीड़ित महिला अपने पोते अकांक्ष मनकोटिया के साथ तियारा जाने के लिए चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान एक कार आकर रुकी और उसमें सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला की चेन खींच ली। पोते ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी तेजी से निकल गए। हालांकि, अकांक्ष ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का नंबर नोट कर पुलिस थाने को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी दो गाड़ियों में आए थे। चेन स्नेचरों की कार के पीछे एक काले रंग की संदिग्ध कार भी चल रही थी, जिसका नंबर नोट नहीं हो सका। डीएसपी कांगड़ा राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही इलाके में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में पीड़ित की ओर से दिया गया गाड़ी का नंबर फर्जी पाया गया है। इसे पुलिस को चकमा देने के लिए लगाया गया था। पुलिस गगल चौक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों के भागने के रूट का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें