फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में आज से 24 घंटे होंगे माता रानी के दर्शन

Tue, 24 Mar 2026 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
ज्वालामुखी/कांगड़ा/चामुंडा। चैत्र नवरात्र पर शक्तिपीठों में आस्था की भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए ज्वालामुखी मंदिर प्रशासन ने छठी, सप्तमी और अष्टमी के दिन मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया है। सोमवार को स्कंदमाता के पूजन पर जिले के तीन प्रमुख मंदिरों में 44,000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया।
विज्ञापन

ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि अब मंदिर में हिंदू सनातन परंपरा के अनुसार सीधी परिक्रमा की व्यवस्था लागू की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कर्मचारियों की 24 घंटे शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। मंदिर आने वाले हर श्रद्धालु को मिश्री का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। पिछले चार दिनों में करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। शुरुआती तीन नवरात्रों में लगभग 25 लाख रुपये का चढ़ावा अर्पित किया गया है।
चामुंडा में 108 व्यंजनों का भोग, कांगड़ा में उमड़ी भीड़
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सप्तमी और अष्टमी की रात शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन होगा। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मां को 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। हिमानी चामुंडा मंदिर में भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में पूर्व सीपीएस एवं विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू ने परिवार सहित माथा टेका। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सोमवार को 6,000 और चामुंडा देवी में 10,000 भक्तों ने दर्शन किए।
विज्ञापन


कांगड़ा में 5.05 लाख, ज्वालामुखी में 11.35 लाख का चढा़वा
कांगड़ा मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि चौथे नवरात्र पर मंदिर में 5,05,803 रुपये का चढ़ावा। जबकि ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि रविवार की छुट्टी के चलते हाजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान मंदिर में 11,35,041 लाख रुपये की राशि माता के चरणों में अर्पित की गई।

ज्वालामुखी मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें