फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: फाेरलेन का काम अधूरा, टाेल प्लाजा कर दिया शुरू

Sat, 14 Jun 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। जिला में निर्माणाधीन मटाैर-शिमला फाेरलेन पर घट्टा टाेल प्लाजा पर फीस वसूली शुरू हाेने से वाहन चालकाें में काफी राेष है। लाेगाें का कहना कि अभी तक फाेरलेन का काम पूरा नहीं हुआ और टाेल प्लाजा शुरू कर दिया है, जाे कि सरासर गलत है। एनएचएआई की ओर से एक दिन पहले सूचना देना कि कल से टाेल शुरू हाे जाएगा, इस तरह जल्दबाजी भी गलत है। टाेल प्लाजा पर वाहनाें की लंबी लाइनें लग रही हैं। एक गाड़ी काे निकलने में 10 मिनट लग रहे हैं। वाहन चालकाें को इस तपती गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टाेल प्लाजा पर बूम बैरियर काे हाथाें से ऊपर-नीचे किया जा रहा है और गलती से यह बूम बैरियर हाथ से छूट जाए ताे काेई भी हादसा हो सकता है। पलवाना फाेरलेन के पास रियूंड खड्ड पर अभी तक पुल का निर्माण कार्य चला हुआ है। नई सुरंग भी वाहनाें की आवाजाही के लिए बंद है, फिर क्याें आधे-अधूरे कार्य पर ही टाेल प्लाजा शुरू कर दिया जो कि लाेगाें की समझ से परे है।
विज्ञापन


तपती गर्मी में टोल प्लाजा पर फीस कटवाने के लिए बहुत समय लग रहा है। टाेल प्लाजा काे एकाएक शुरू करने का निर्णय सही नहीं है। इसके लिए पहले एनएचएआई काे कुछ दिन पहले सूचना जारी करनी चाहिए थी और उचित प्रसार प्रचार करना चाहिए था ताकि वाहन चालकाें काे परेशानी न हाेती।

-अजय ठाकुर, वाहन चालक




गर्मी के माैसम में टोल प्लाजा पर 10 मिनट खड़ा रहना पड़ रहा है। वाहनाें की लंबी लाइनें लग रही हैं। टाेल प्लाजा काे फाेरलेन का काम पूरा हाेने के बाद ही शुरू करना चाहिए था।
विज्ञापन


-मदन लाल, चालक




घट्टा टोल प्लाजा पर फास्ट टैग काे स्कैन करने के लिए गाड़ियाें के ऊपर चढ़ाना पड़ रहा है। टाेल प्लाजा शुरू करने से पहले यहां पर सभी सुविधाएं पूरी करनी चाहिए थी, ताकि वाहन चालकाें का न ताे समय नष्ट हाेता और न ही काेई परेशानी।

-सुरजीत, चालक परिवहन निगम




एनएचएआई काे चाहिए था कि जब फाेरलेन पुल का काम हाे जाता, उसके बाद टाेल प्लाजा काे शुरू करते। कांगड़ा से लेकर पुरानी सुरंग तक एनएच पर गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं। पहले उनकाे ताे सही कर देते। इन गड्ढाें से वाहन चालकाें काे दिक्कताें का सामना करना पड़ रहा है। एनएचएआई की सड़कें सही नहीं हैं। फाेरलेन का काम पूरा नहीं हुआ, नई सुरंग की सुविधा नहीं, फिर किस चीज का टाेल ले रहे हैं।

-राजेश कुमार, पठानकाेट।




टाेल प्लाजा में अभी कुछ कमियां हैं, जिन्हें धीरे-धीरे पूरा कर लिया जाएगा। बूम बैरियर जाे काम नहीं कर रहे हैं, उन्हें भी जल्द ही ठीक करवाया जाएगा ताकि यहां से गुजरे वाले वाहन चालकाें काे परेशानी न हाे। दाेपहिया वाहनाें का काेई शुल्क नहीं लिया जा रहा है और स्थानीय लाेगाें के लिए चाैपहिया वाहनाें के लिए 350 रुपये का एक माह पास बनाया जाएगा।
विज्ञापन

-पाल सिंह, संचालक, टाेल प्लाजा घट्टा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें