लंबागांव (कांगड़ा)। बरड़ाम पंचायत के 29 वर्षीय युवक ने अपने ही सगे ताया पर उसके साथ मारपीट करके घायल करने की लंबागांव पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में बरड़ाम पंचायत के अमित राणा ने कहा कि उसकी पालमपुर क्षेत्र के एक गांव में सगाई हुई है, उसका ताया रुमेल सिंह उसकी सगाई तुड़वाने की कोशिश कर रहा था। जिसका उसे व उसके घरवालों को पता चल गया। इस संबंध में जब वह शुक्रवार शाम को पंचायत सदस्य को साथ लेकर ताया के घर गया तो ताया ने डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।