फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के दिए मुआवजे से घर नहीं बना सकते फोरलेन प्रभावित: विजय

विज्ञापन
जसूर में फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष दरवारी सिंह। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। फोरलेन संघर्ष समिति ने एक बार फिर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। समिति की बैठक अध्यक्ष दरबारी सिंह की अध्यक्षता में की। बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और प्रदेश सरकार को चेताया गया।
विज्ञापन

समिति के महासचिव विजय हीर ने कहा कि पठानकोट-मंडी प्रस्तावित फोरलेन के तहत नूरपुर के लोगों को जो मुआवजा दिया जा रहा है, वह नाकाफी है। इस मुआवजे से लोग न तो अपना मकान बना पाएंगे और न ही कोई कारोबार कर पाएंगे। प्रदेश सरकार और एनएचएआई की ओर से जो पहले उन्हें भूमि का मुआवजा दिया गया, उतने पैसों में कहीं भी जमीन नहीं मिलेगी। इसके बाद जो मकानों का मुआवजा दिया जा रहा है, उससे लोग मानसिक परेशानी से गुजर रहे हैं। लोगों को उनके मकानों का मात्र कुछ लाख रुपये मुआवजा दिया जा रहा है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि 2018-19 में तत्कालीन उपायुक्त संदीप कुमार ने जो रेट तय किए थे, अगर उस दर से उन्हें मुआवजा नहीं मिला तो लोग अपने मकानों को हाथ नहीं लगाने देंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर सभी फोरलेन प्रभावित सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर सुदर्शन शर्मा, बलदेव पठानिया, जुगल किशोर, राजन शर्मा, सुभाष पठानिया, जेके पठानिया, राजेश्वर पठानिया, कर्नल नीरज सिंह, डॉ. सतीश, राम चंद शास्त्री, अमरजीत धीमान, मोहन सिंह, जोध राज, सुरेंद्र सिंह, ईशर शर्मा, बनारसी दास, सरदार सिंह पठानिया, भारत भूषण बक्शी, सुखदेव सिंह गुलेरिया व डॉ अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें