फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के आदविक ने एशिया बुक आफ रिकार्डस में दर्ज करवाया अपना नाम

विज्ञापन
फशिया बुक आफ रिकार्डस में नाम दर्ज करवाने वाला आदविक अपने माता-पिता के साथ। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला के चार साल के आदविक ठाकुर ने महामृत्युंजय मंत्र जाप में केरल की लड़की का रिकॉर्ड तोड़कर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

केरल की लड़की ने एक मिनट में 13 बार जबकि आदविक ने 14 बार मंत्र का जाप करके रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आदविक के पिता विकास ठाकुर जिला चंबा से संबंध रखते हैं, लेकिन मौजूदा समय में विद्युत बोर्ड धर्मशाला में बतौर अधिशाषी अभियंता कार्यरत हैं, वहीं माता वसुधा ठाकुर डॉक्टर हैं। आदविक अभी यूकेजी में पढ़ रहा है और उसे महामृत्युंजय मंत्र उसकी मां ने सिखाया है। वर्तमान में आदविक हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र का भी जाप करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें