फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भारी बारिश के बीच फोरलेन बना मुसीबत, भाली में लगा लंबा जाम

Wed, 30 Jul 2025 08:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पठानकोट मंडी फोरलेन मार्ग पर 32 मील एवं भाली के बीच लगा भारी जाम और फंसे हुए वाहन । स्रोत: जागर
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। फोरलेन निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार ने बरसात के मौसम में लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच 32 मील और भाली के बीच भूस्खलन से मुख्य सड़क सुबह 6ः00 बजे से पूर्वाह्न 11ः00 बजे तक पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

सड़क पर कीचड़ और निर्माण सामग्री फैलने से यातायात ठप हो गया। सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे पर्यटकों, स्कूल-कॉलेज और आईटीआई जाने वाले विद्यार्थियों समेत अन्य राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों और राहगीरों लता, रामेश, प्रवीण, पुरुषोत्तम आदि ने बताया कि भारी बारिश के दौरान सड़क पर कीचड़ फैलने और नालियों से पानी भरकर सड़क पर आने से स्थिति बिगड़ रही है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि फोरलेन निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए और बरसात के दौरान यातायात प्रबंधन के उचित इंतजाम किए जाएं, ताकि बार-बार होने वाली परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें