फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चंबी बाजार की दुकानों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 30 Jul 2025 08:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चंबी में सड़क पर जमा बारिश के पानी के साथ आया मलबा। -संवाद
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चंबी बाजार में सोमवार रात हुई तेज बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते नाले का बहाव मुड़कर सड़क की ओर आ गया। इससे पानी के साथ मलबा सड़क पर फैल गया। दुकानों में भी पानी घुस गया।
विज्ञापन

सुबह जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर यातायात बहाल किया गया, लेकिन अब सड़क के बीच से ही नाले का पानी गुजर रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की निकासी के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। फोरलेन कार्य के चलते शाहपुर के चंबी में ब्रिज के दोनों छोर पर खुदाई जारी है और नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। खेतों से आने वाला बारिश का पानी अब सीधे सड़क पर बहता है, जिससे स्थिति गंभीर हो गई है।
बाजार में पुल के दोनों ओर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। पहले यहां दर्जनभर से अधिक दुकानें थीं, लेकिन पिछले साल भूस्खलन में कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। शेष बची दुकानों पर भी अब अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय व्यापारी किशोरी लाल, सुरेंद्र और विजय कुमार ने प्रशासन से जल्द समाधान की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें