फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी लहर के बाद पहली बार छह संक्रमितों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना की दूसरी लहर के बाद रविवार को पहली बार एक साथ कोरोना संक्रमण के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 34 दिन बाद जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के 55 मामले सामने आए हैं। हर दिन जिले में 100 से ज्यादा मामले आ रहे थे।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को धीरा के महरू गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, जयसिंहपुर के बालकरूपी गांव की 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल, शाहपुर के झीरबल्ला गांव के 82 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा अस्पताल, मंडी के लड़भडोल के 76 वर्षीय बुजुर्ग की वीएमआई अस्पताल पालमपुर में मौत हो गई। इसके अलावा मंडी के धर्मपुर की 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की टांडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार को जिला कांगड़ा में 55 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 64 संक्रमित मरीजों ने वायरस से जंग जीत ली है। इस समय जिला कांगड़ा में कोरोना के कुल 1391 एक्टिव केस रह गए हैं। वहीं 1224 संक्रमित मरीजों की वायरस के कारण मौत भी हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 61434 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें से 58813 संक्रमितों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें