फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वर्षीय इकलौती बच्ची की जहरीले सांप के काटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश के मामलों में इजाफा हो रहा है। ऐसा ही मामला चंगर क्षेत्र खुंडियां में पेश आया, जहां मंगलवार को एक गरीब परिवार की इकलौती बेटी को जहरीले सांप ने काट लिया, इससे बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस थाना खुंडियां की त्रयाबलू मझीन तहसील खुंडियां में मृतक बच्ची परिवार की इकलौती बेटी थी। थाना खुंडियां में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बच्ची को मंगलवार को घर के कमरे में ही किसी जहरीले सांप ने काट लिया था।
उस समय माता-पिता ऊपर वाले कमरे थे। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन नीचे आए, लेकिन समझ नहीं पाए कि बच्ची को क्या हुआ है। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि बच्ची को शायद किसी जहरीले सांप ने काट लिया है। बच्ची की हालत खराब होने लगी, तो परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए टांडा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और पुलिस चौकी में सूचना दी। बुधवार को बच्ची का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी खुंडियां प्यार सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें