फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में पांच उपाध्यक्ष नियुक्त

Fri, 02 Oct 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को औपचारिक मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष कमलेश कुमार चौधरी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में मोहिंद्र ठाकुर, नरेश कुमार, गगन डोगरा, बहादुर सिंह और राजिंद्र पठानिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन महासचिवों में इंद्र शर्मा, कैप्टन बंसी लाल, अजय ठाकुर, विक्की महंत, राम कृष्ण, राज डोगरा, आदर्श शर्मा और ममता देवी को शामिल किया गया है। सचिव पद पर सिंध सगार, नरिंद्र कुमार, नीरज अवस्थी, तारलोक चंद, अश्वनी शर्मा, राज मोहम्मद, सुशील कुमार, सुनीता कुमारी, राम पाल, वीना देवी, कमल नौशहरा और कैप्टन राजिंद्र कुमार को तैनात किया गया है।
इसके अलावा अरुण कुमार शर्मा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी मोहिंदर चौहान और आशीष ठाकुर संभालेंगे, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में राहुल ठाकुर और अरविंद कुमार की तैनाती की गई है। स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला परिषद व ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और सभी फ्रंटल संगठनों व विभागों के प्रमुख अपने पद के आधार पर बैठक में आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें