फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, करोड़ों का सामान राख

विज्ञापन
नगरोटा बगवां में आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई हार्डवेयर की एक दुकान। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के अपर बाजार में शुक्रवार रात को दो मंजिला हार्डवेयर स्टोर में आग लग गई। आग की इस घटना में दुकान में रखा करोड़ों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

आग इतना भयानक रूप ले चुकी थी कि दुकान के अंदर हुए धमाके से दुकान का शटर टूटकर बाहर की तरफ जमीन पर आ गिरा, जबकि आग की तपिश से सड़क के दूसरी तरफ की दुकानों के ऊपर लगे बोर्डों के फ्लैक्स और दूर खड़े एक टैंपो के ऊपर लगी पीवीसी की तिरपाल तक मैल्ट हो गई। इस दौरान साथ लगती एक सब्जी और फलों की दुकान के बाहर रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया, जबकि दूसरी तरफ साथ की दुकान में रखे किराने आदि के सामान को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।
इस प्रभावित दुकान में पिछले माह अक्तूबर में भी आग लगी थी, जिससे दुकान के पीछे की तरफ एक हॉल में रखे लकड़ी के बोर्ड, प्लाई और सनमाइका आदि के जल जाने से करोड़ों का नुकसान हुआ था। लेकिन इस बार लगी आग से दुकान के अंदर और ऊपर रखा सामान, पेंट, तारपीन, हार्डवेयर, प्लाई, बोर्ड, शीशा, सैनिटरी फिटिंग और अन्य कीमती सामान पूर्ण रूप से जलकर राख हो गया। आग लगने का पता दुकान मालिक दर्शन कुमार और अन्य परिजनों को आधी रात को लगा, जिसके बाद फायर ब्रिगेड कार्यालय को इसकी सूचना दी गई। आग इतनी भयंकर थी कि धर्मशाला, पालमपुर और कांगड़ा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाना पड़ा। कुल छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाने और साथ लगती मार्केट को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन संबंधित दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नही लग पाया है, लेकिन लगभग सवा माह के अंतराल में ही इस दुकान में आग की इस दूसरी घटना के मद्देनजर किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम शशिपाल नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित डीएसपी सुनील कुमार से इस बारे में बात करने पर उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच करेगी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विभाग की टीम ने उपनिदेशक मीनाक्षी महाजन की अगुवाई में मौके पर पहुंचकर जांच की है। साक्ष्यों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्ष्यों की जांच की रिपोर्ट आने में कुछ समय लग जाता है, इसीलिए पिछले माह इसी दुकान में लगी आग के साक्ष्यों की रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें