फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहेत में सरकारी आवास में खड़ी दो कारों में आग लगने से 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग उपमंडल सुनहेत में सरकारी आवास में खड़ी कारों में लगी हुई आग - फोटो : Kangra
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग मंडल देहरा के अधीन उपमंडल सुनेहत में बुधवार देर रात सरकारी आवास में खड़ी दो गाड़ियां जलकर राख हो गईं। इससे करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके के साक्ष्य जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार को जलशक्ति विभाग के उपमंडल सुनेहत में कार्यरत सहायक अभियंता आशीष चौधरी की आल्टो और नई क्रेटा कार परिसर की पार्किंग में खड़ी थीं। रात करीब साढ़े 11 बजे चौकीदार ने आग लगने की जानकारी परिसर में स्थित सरकारी आवास मे रहने वाले सहायक अभियंता को दी। इसके बाद शोर मचाने पर वहां पर निकट स्थान के कुछ लोग इकट्ठे हो गए। इसी दौरान किसी ने आग लगने की जानकारी अग्निशमन कार्यालय देहरा को दी। लेकिन अग्निशमन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही दोनों कारें आधी से ज्यादा जल चुकी थीं। वहीं जब तक आग पर काबू पाया जाता तो कारें पूरी तरह से जल चुकी थीं। प्रत्यक्षदर्शी सौरभ ठाकुर का कहना है कि करीब आधे घंटे में ही दोनों कारें जल गईं।
वहीं डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता लग पाएगा। उधर, एसडीओ ने कहा कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। बताया जा रहा है कि एसडीओ ने क्रेटा कार तीन माह पहले खरीदी थी और आल्टो कार उनके पिता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें