फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में मॉल के आउटलेट की रसोई में भड़की आग

विज्ञापन
मैक्सिमस मॉल के केएफसी आउटलेट में आग से हुआ नुकसान।-संवाद
विज्ञापन
दमकल विभाग ने दो मिनट में मौके पर पहुंचकर पाया काबू, 15 हजार का नुकसान, 10 करोड़ की संपत्ति बचाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। मैक्सिमस मॉल स्थित केएफसी आउटलेट की रसोई में बुधवार दोपहर आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ, जबकि विभाग ने 10 करोड़ रुपये की संपत्ति बचाने का दावा किया है।
आग लगते ही आउटलेट में अफरा-तफरी मच गई और सभी कर्मचारी बाहर निकल आए। रसोई में तेल पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इस दौरान किचन में धुएं के घने गुबार के चलते कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग को आउटलेट के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन

सब फायर अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि विभाग को दोपहर 3:25 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। इसके दो मिनट बाद 3:27 बजे दमकल वाहन और टीम मौके पर पहुंच गई। रसोई में धुआं भरा होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में धुएं को बाहर निकालने के लिए किचन का शीशा तोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना में करीब 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि विभाग ने लगभग 10 करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाया है।
विज्ञापन

वहीं, केएफसी आउटलेट के प्रबंधक विजय कुमार ने घटना के संबंध में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

मैक्सिमस मॉल के केएफसी आउटलेट में आग से हुआ नुकसान।-संवाद

मैक्सिमस मॉल के केएफसी आउटलेट में आग से हुआ नुकसान।-संवाद

मैक्सिमस मॉल के केएफसी आउटलेट में आग से हुआ नुकसान।-संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें