फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला में कपड़े की दुकान में भड़की आग, लाखों का नुकसान

Tue, 03 Feb 2026 08:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड पर अग्निकांड के बाद बिखरा पड़ा जला हुआ सामान। - संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये का कीमती सामान जलकर राख हो गया है। हालांकि स्थानीय व्यक्ति की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बाजार की अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गुरुद्वारा रोड स्थित सिमरन नामक युवती की कपड़े की दुकान में सुबह करीब पौने पांच बजे अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि सुबह जल्दी उठे एक स्थानीय व्यक्ति की नजर दुकान से उठती लपटों पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर अन्य दुकानदारों को जगाया और दमकल विभाग को सूचित किया।
गुरुद्वारा रोड पर दुकानें एक-दूसरे से बिल्कुल सटी हुई हैं। यदि आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो यह पूरी मार्केट को अपनी चपेट में ले सकती थी। हालांकि आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास की दुकानों की दीवारों और रखे सामान पर काले दाग पड़ गए हैं, जिससे अन्य दुकानदारों को भी आंशिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। फायर स्टेशन धर्मशाला के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि सुबह पौने पांच बजे आग लगने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आग को अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया। प्रारंभिक जांच में करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें