गुलेर (कांगड़ा)। हरिपुर बाजार और बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस संबंध में पुलिस थाना हरिपुर में दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अक्तूबर को हरिपुर बस स्टैंड के पास हरिपुर-बनखंडी संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे रेहड़ी लगाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। इस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। वहीं, हरिपुर बाजार में भी सड़क किनारे रेहड़ी लगाने से यातायात बाधित होने का मामला सामने आया। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किए हैं।
संवाद