फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्राकृतिक खेती पर जागरूक किए किसान

Wed, 05 Feb 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि संजय चौहान को मूली भेंट करते किसान। संवाद
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विकास खंड सुलह स्थित भेडूमहादेव की पंचायत गढ़ खास में मंगलवार को प्राकृतिक खेती पर किसानों को जागरूक किया। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा के तत्वावधान में एकदिवसीय सामूहिक संवेदीकरण कार्यक्रम में मुख्यातिथि कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन संजय चौहान रहे। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती करनी चाहिए। खेतों में पशुओं के गोबर की खाद ही डालनी चाहिए। तभी हम बीमारियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर आत्मा परियोजना निर्देशक डॉ. राजकुमार ने किसानों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक प्राकृतिक खेती को अपनाएं, ताकि खेती में रसायनों और कीटनाशकों से छुटकारा मिल सके। इस बीच उद्यान विभाग से डॉ. नीरज (एसएमएस) ने उद्यान विभाग में चल रहीं योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इस कार्यक्रम में रजनी शर्मा, आरुषि शर्मा, पल्लवी, पंचायत प्रधान गढ़ खास निर्मला राणा, गढ़ मलकेहड़ के प्रधान राजेंद्र घारिया और तिलक गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें