फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीद पहलवान ने जस्सा पटियाला को हराकर जीती बड़ी माली

विज्ञापन
जिला कांगड़ा के घंडरां के वार्षिक छिंज मेले में विजेता पहलवान कमेटी सदस्यों के साथ। संवाद - फोटो : Kangra
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। समीपवर्ती गांव घंडरां में वार्षिक छिंज मेला धूमधाम से मनाया गया। बड़ी माली के लिए बाबा फरीद दीनानगर और जस्सा पटियाला में कांटे का मुकाबला रात आठ से नौ बजे तक चला। इसमें बाबा फरीद ने जस्सा को पटकनी देते हुए बड़ी माली का मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

छोटी माली के लिए मोंटी पहलवान गढ़दीवाला और जोधा पहलवान पठानकोटिया में कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें 26वें मिनट में मोंटी ने जोधा को चित कर छोटी माली का मुकाबला अपने नाम किया।
इस मौके पर कमेटी प्रधान सुरजीत सिंह, उपप्रधान पंजाब सिंह, बरयाम सिंह, विजय सिपहिया, सतविंदर सिंह, पृथी सिंह, रजत कटोच वार्ड पंच, मास्टर दविंद्र और घंडरा के नंबरदार सचिन कटोच विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें