फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नहीं रहे पूर्व सैनिक पुन्नू राम जरियाल

Sun, 16 Mar 2025 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर में पूर्व सैनिक पुन्नू राम जरियाल को श्रद्धांजलि देते सेना के जवान। -स्रोत : गद्दी यूनिय
विज्ञापन
जसूर (कांगड़ा)। भारतीय सेना से सेवानिवृत्त पुन्नू राम जरियाल का अकस्मात निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुन्नू राम जरियाल पूर्व में गद्दी यूनियन नूरपुर के प्रधान और गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य भी रहे थे।
विज्ञापन

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अजय महाजन, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जनजाति विभाग के पूर्व महासचिव जगदीश चौहान, नूरपुर गद्दी यूनियन के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा, महासचिव त्रिलोक समयाल, योगराज, शंकर दास, ज्ञान ठाकुर, मनोज कुमार, अमित कुमार सहित समस्त कार्यकारिणी और गद्दी समुदाय के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि वह पुन्नू राम की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें