फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर महीने तक बनकर तैयार होगा धर्मशाला में ईवीएम वेयरहाउस

विज्ञापन
EVM warehouse will be ready soon in Dharamshala, security will be strengthened
विज्ञापन
धर्मशाला। दाड़ी में हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाया जा रहा ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस अगले दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। धर्मशाला के दाड़ी में यह ईवीएम वेयर हाउस राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सात करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इस भवन के तैयार होने से ईवीएम मशीनों को एक स्थान पर रखने की सुविधा के साथ-साथ इनकी सुरक्षा को और पुख्ता बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

यह भवन निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार बनाया जा रहा है। भवन का निर्माण कर रहे लोक निर्माण विभाग ने इसका 95 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अगले दो महीनों यानी सितंबर महीने में बचे हुए कार्य को पूरा कर राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिया जाएगा।
जिला कांगड़ा में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को रखने के लिए यह पहला वेयरहाउस बनाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की निर्देशों के अनुसार यह भवन चार मंजिला बनाया जा रहा है। ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इस भवन में सुरक्षा के हर तरह के बंदोबस्त किए जा रहे हैं। भवन में चार बड़े हॉल बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात कर्मचारियों के लिए रहने की व्यवस्था भी यहीं होगी।
विज्ञापन

सीसीटीवी निगरानी की होगी पुख्ता व्यवस्था
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा का मामला हमेशा से बेहद संवेदनशील रहा है। कई राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल उठाए जाते रहे हैं। ऐसे में इनकी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए भवन में सीसीटीवी से निगरानी के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दशमिंदर पॉल ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वेयरहाउस में सीसीटीवी की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे।
-------
फायर फाइटर और अलार्म की रहेगी व्यवस्था
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि किसी भी सार्वजनिक भवन में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। ईवीएम वेयरहाउस की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक फायर फाइटर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा यदि भवन में कभी आगजनी की घटना हो जाए, तो उसकी समय पर सूचना के लिए फायर अलार्म भी लगाए जा रहे हैं।
शिक्षण संस्थानों से निकाल ली जाएंगी ईवीएम
निर्वाचन आयोग का ईवीएम वेयरहाउस न होने के कारण फिलहाल जिला मुख्यालय के शिक्षण संस्थानों में ईवीएम रखी गई हैं। ये ईवीएम जिला पुस्तकालय धर्मशाला, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और केंद्रीय विश्वविद्यालय के अस्थायी परिसर में रखी गई हैं। इसके चलते इन शिक्षण संस्थानों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माणाधीन भवन का कार्य पूरा होने के बाद इन संस्थानों से मशीनों को निकाल लिया जाएगा।
एक स्थान पर एकत्र की जा सकेंगी ईवीएम
डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बनवाए जा रहे ईवीएम वेयरहाउस में सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को एक स्थान पर एकत्र कर लिया जाएगा। इससे इन मशीनों के रखरखाव में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने में मदद मिलेगी।
दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा निर्माण कार्य : एसडीओ
लोक निमार्ण विभाग धर्मशाला उपमंडल दो के एसडीओ दशमिंद्र पॉल ने बताया कि भवन का 95 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अगले दो महीनों में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। यह भवन निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें