धर्मशाला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को धर्मशाला कॉलेज के प्रयास भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में करीब 27 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम रोहित राठौर ने रक्तदान करने वाले महादानियों को सम्मानित किया।
इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की ब्लड बैंक यूनिट की डॉ. गरिमा और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में होटल एसोसिएशन धर्मशाला, शिक्षा बोर्ड, द्वितीय आईआरबीएन सकोह और पुलिस जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान धर्मशाला अस्पताल की स्टाफ नर्स ईशु कल्याण, लैब तकनीशियन सुशील बख्शी, किरण ठाकुर, वार्ड ब्वॉय मुकेश और स्थानीय कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी मौजूद रहे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
अरुण कुमार पौडियाल, राहुल धीमान, राकेश मेहता, नीरज कुमार, आशीष कौंडल, हुक्म चंद, अभिषेक शर्मा, अरविंद, कमलकांत, संदीप कुमार, बलवीर सिंह, रोहित कुमार, नरेश कुमार, कपिल भारद्वाज, विवेक कुमार, अभिलाष, मोहिंद्र सिंह, राजेश, सुमित राणा, अमित, प्रवेश, आशीष धीमान, आशेष, कुशदीप, सचिन, अभिलाष, सतपाल ने रक्तदान किया।
क्या कहा रक्तदाताओं ने
राकेश मेहता ने किया 49वीं बार रक्तदान
49 वीं बार रक्तदान करने वाले धर्मशाला के राकेश मेहता ने अमर उजाला से बात करने पर बताया कि वह इस मानव सेवा के कार्य के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। जब भी किसी जरूरतमंद को जरूरत हो तो वह रक्तदान करते हैं।
हर स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान को आए आगे
मैक्लोडगंज के 54 वर्षीय अरुण कुमार पौडियाल ने बताया कि हर स्वस्थ शरीर वाले व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को आवश्यक्ता के समय रक्त मिल सके।
आगे मिला मौका तो फिर करूंगा रक्तदान
पहली बार रक्तदान कर रहे हुकम चंद ने बताया कि पहली बार रक्तदान कर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि आगे भविष्य में भी उन्हें रक्तदान करने का मौका मिलेगा तो वह जरूर रक्तदान करेंगे।
रक्तदान करने से डरें नहीं, आग आएं
पहली बार रक्तदान कर रहे युवा अभिषेक ने बताया कि पहली बार रक्तदान करते हुए उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग इस महादान से डरें, नहीं बल्कि आगे आएं क्योंकि इससे किसी की जिंदगी बचा सकता है।
कमांडो राजेश ने किया 13वीं बार रक्तदान
पुलिस विभाग में कार्यरत कमांडो राजेश कुुमार ने 13वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वह हर साल दो से तीन बार रक्तदान करते हैं। रक्तदान करना महादान है। लोगों को इस मानव सेवा के कार्य में बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए।
कोट्स
हर संस्थान में होने चाहिएं ऐसे आयोजन
धर्मशाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि अमर उजाला की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना एक सराहनीय कदम है। जनकल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन हर संस्थान में होना चाहिए।
रक्तदान से नहीं आती कमजोरी : रोहित
एडीएम धर्मशाला रोहित राठौर ने बताया कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। वह खुद 3 माह बाद रक्तदान करते हैं। रक्तदान करने से डरना नहीं चाहिए। स्वस्थ शरीर के हर आयु वर्ग के लोग महादान करेें