फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग, फुटपाथ और शौचालय बनाने पर दें जोर : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला के स्थानीय नगर निकायों में पार्किंग, बाजारों में लोगों के चलने के लिए फुटपाथ और शौचालय बनाने पर विशेष फोकस करना अत्यंत जरूरी है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हो। शनिवार को डीसी कार्यालय के सभागार में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नगर निकायों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अवैध निर्माण को लेकर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए और नगर निकायों को आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्लान तैयार करना होगा। इसके साथ ही बकाया हाउस टैक्स को प्राप्त करने के लिए भी उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर निकायों को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए भी कार्य योजना तैयार करना अत्यंत जरूरी है। इस के लिए नगर निकायों के अधिकारियों को नियमित तौर पर नागरिकों की भविष्य की सुविधाओं को देखते हुए प्लान तैयार करना चाहिए। डीसी ने कहा कि शहरी निकायों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए आवश्यक कदम उठाना अनिवार्य है और इस के लिए आवश्यक फंड सभी नगर निकायों को उपलब्ध करवाए गए हैं। जिन नगर निकायों ने ठोस कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए साइट चिह्नित नहीं की है, उन नगर निकाय के अधिकारी तत्काल प्रभाव से ठोस कूड़ा कचरा संयंत्र के लिए साइट फाइनल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। प्लास्टिक कचरा के निष्पादन के लिए आवश्यक कदम उठाएं, इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ नगर निकायों का समन्वय स्थापित किया जाएगा। नगर निकायों को विभिन्न मद्दों के तहत विकास कार्यों के लिए फंड उपलब्ध करवाए गए हैं जिन विकास कार्यों को अभी तक आरंभ नहीं किया गया है उसकी रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र भेजी जाए। साथ ही लंबित विकास कार्यों की अपडेट स्थिति से अवगत करवाया जाए, ताकि नगर निकायों के विकास कार्यों की समीक्षा की जा सके।
शहरी आवास योजना, स्वनिधि योजना और शहरी स्वयं सहायता समूह योजना पर भी विस्तार से चर्चा की और इन योजनाओं के तहत शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश नगर निकाय के अधिकारियों को दिए। स्वनिधि योजना के तहत पात्र लोगों को लाभांवित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। इसके साथ ही शहरी स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण के लिए भी कार्य योजना तैयार की जाए, ताकि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें