फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घियोरी सहकारी सभा के प्रबंधक कमेटी के चुनाव दो जनवरी को

Sat, 07 Nov 2026 08:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। द घियोरी कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित डाकघर घियोरी की प्रबंधक कमेटी के चुनाव दो जनवरी 2027 को आयोजित किए जाएंगे। सभा की ओर से चुनाव प्रक्रिया का विस्तृत और आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
तय कार्यक्रम के अनुसार 16 नवंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सदस्य 17 नवंबर से सात दिसंबर तक इस सूची का अवलोकन कर सकेंगे। सूची पर आपत्तियां आठ से 10 दिसंबर तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। इनका निपटारा और सुनवाई 11 दिसंबर को होगी। इसके उपरांत 12 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया के तहत 17 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इनकी जांच 18 दिसंबर को होगी और उसी दिन शाम 4:30 बजे पात्र प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नामांकन पत्रों पर आपत्तियां 19 दिसंबर को दर्ज होंगी तथा 21 दिसंबर को सुनवाई होगी। 22 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे और इसी दिन दोपहर 3:30 बजे चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान 2 जनवरी 2027 को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होते ही मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यह जानकारी सभा के सचिव कुशल सिंह ने दी है।
-
16 नवंबर: प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन
12 दिसंबर: अंतिम मतदाता सूची जारी
17 दिसंबर: नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि
22 दिसंबर: नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन
2 जनवरी: मतदान और मतगणना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें