फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: महिला को इलाज के लिए दिए 32 हजार रुपये

Sat, 07 Nov 2026 08:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पपरोला में बीमार महिला की आर्थिक मदद करते भारत विकास परिषद के सदस्य।
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद बैजनाथ-पपरोला शाखा ने मानवीय पहल करते हुए पपरोला के वार्ड नंबर-10 निवासी बीमार कविता मेहरा पत्नी जुगल किशोर के उपचार के लिए 32,301 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शनिवार को शाखा अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार आचार्य ने सचिव विपिन भारद्वाज, वित्त सचिव कंवर अमरनाथ, स्वर्ण व्यवसायी अनिल नंदा नीटू और सरवन कुमार की मौजूदगी में यह राशि परिवार को सौंपी। इस मौके पर मेहरा कल्याण सभा के सदस्य प्रताप मेहरा और निखिल मेहरा भी उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष डॉ. अनुज कुमार आचार्य ने सक्षम लोगों से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें