फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बारिश से आठ मकानों और सात गोशालाओं को नुकसान, 24 सड़कें बंद

Mon, 11 Aug 2025 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
खड़ा डंगा मार्ग पर गिरा पेड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जिले में सड़कों पर जगह-जगह हुआ भूस्खलन, पांच पेयजल और पांच बिजली के ट्रांसफार्मर प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली लाइनों को नुकसान हो रहा है। रविवार को जिले में बारिश से आठ मकानों और सात गोशालाओं को क्षति पहुंची है। इससे करीब 7 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार धीरा उपमंडल के तहत एक मकान, देहरा में एक मकान और दो गोशालाओं को क्षति पहुंची है। इसके अलावा कांगड़ा उममंडल में तीन गोशालाओं और जयसिंहपुर के तहत चार कच्चे मकान, दो पक्के घरों और तीन गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। जिलेभर में राजस्व विभाग की टीमें नुकसान का आकलन कर लोगों को फौरी राहत पहुंचा रही हैं। साथ ही नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल और विद्युत आपूर्ति प्रभावित
जिले में जलशक्ति विभाग की पांच पेयजल योजनाएं और विद्युत बोर्ड के 5 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इस कारण कुछ इलाकों में पेयजल और विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। इसे बहाल करने के लिए कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं। वहीं, भारी बारिश के चलते पालमपुर सर्किल के तहत शनिवार को कुल 24 सड़कें बंद रहीं। इन सभी सड़कों को सोमवार और मंगलवार को बहाल किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 8 जेसीबी मशीन और 4 टिपरों की मदद से सड़कों को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को भूस्खलन और भारी बारिश से विभाग के करीब 8.56 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें