फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विधायक ने दिए क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश

Mon, 11 Aug 2025 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित ढांगू माजरा रोड तथा जगतगिरी आश्रम के पास क्षतिग्रस्त हुए एनएच-44 से काशनिक आश्रम
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ढांगू माजरा रोड और जगतगिरि आश्रम के पास क्षतिग्रस्त हुए एनएच-44 से काशनिक आश्रम रोड का विधायक मलेंद्र राजन ने रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हाल ही में चक्की खड्ड में आई बाढ़ से दिल्ली–जम्मू रेलवे लाइन पर बने पुल के नीचे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण इस सड़क पर आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान खोजने और सड़क को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें