फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भागसूनाग में पुलिस पोस्ट खोलने की कवायद, निदेशालय को भेजा प्रस्ताव

Wed, 28 May 2025 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में स्थायी पुलिस पोस्ट स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही मांग पर कांगड़ा पुलिस ने  इसका प्रस्ताव पुलिस निदेशालय को भेजा है। भागसूनाग क्षेत्र पर्यटन सीजन में पर्यटकों से गुलजार रहता है। बीते वर्षों में यहां पर्यटकों और स्थानीय युवाओं के बीच कई बहार झगड़े हुए हैं, जिनमें एक मामले में एक पर्यटक की मौत भी हो चुकी है। इन घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होटल कारोबारी, दुकानदार और स्थानीय निवासी पुलिस चौकी (पोस्ट) की मांग कर रहे थे। अब इस मांग के पूरा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन में भागसूनाग और करेरी में पर्यटकों की भारी आवाजाही रहती है। इस दौरान यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाता है, लेकिन यहां स्थायी पुलिस पोस्ट आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए भागसूनाग में पोस्ट खोलने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा  है। करेरी जैसे पर्यटन स्थलों में भी स्थायी पुलिस की मांग की जा रही है। विभाग वहां आवश्यकता के अनुसार व्यवस्था को सुदृढ़ कर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें