धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार देर रात को भूकंप का झटका महसूस हुआ। रात 11:43 बजे भूकंप के झटके से कई भवनों में कंपन महसूस हुआ। डर से लोग घर से बाहर निकल आए। धर्मशाला निवासी सुरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा और राहुल ने बताया कि जब भूकंप का झटका हुआ तो भवन में कंपन महसूस हुई।
सीलिंग फैन भी हिलने लगे। इसके चलते वे घर से बाहर निकल आए थे। हालांकि की भूकंप का केंद्र कहां रहा और रिएक्टर पैमाने पर इसकी गति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।