फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास साल पुराना कूड़ादान हटाने पर एमसी कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
धर्मशाला नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड-7 के डिपो बाजार से डस्टबीन उठाने के विरोध में धरना देते ह? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के वार्ड सात सचिवालय में कूड़ादान हटाए जाने के विरोध में लोगों ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में धरना दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि साथ लगती सराय में अकसर धामों का आयोजन किया जाता है। इस दौरान निकलने वाले कचरे के सही निपटान के लिए यहां कूड़ादान जरूरी था। इसी जरूरत को समझते हुए यहां करीब पचास साल पहले कूड़ेदान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

यह कूड़ादान निजी भूमि पर स्थापित है।
ऐसे में नगर निगम स्थानीय लोगों से पूछे बगैर इस कूड़ेदान को नहीं हटा सकता। इसके अलावा आसपास के घरों में रहने वाले लोग भी इस कूड़ादान को उपयोग करते रहे हैं। ऐसे में इन कूड़दानों को यहां से हटाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। धरने पर बैठे रोहित कुमार, पंकज ठाकुर, पंकज खत्री, विजेंद्र पुरी, अरुणा, रमा, मनु सहित वार्ड सात के करीब 40 लोगों ने नगर निगम धर्मशाला के प्रवेशद्वार पर धरना देकर अपना विरोध जताया। इन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम यहां से कूड़ेदान न हटाए। वहीं, नगर निगम आयुक्त प्रदीप ठाकुर ने बताया कि अंडर ग्राउंड डस्टबिन का कई लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में कूड़ेदानों को उचित स्थानों पर ही लगाया जा रहा है। इसके अलावा कूड़ा एकत्रित करने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन पर ही ज्यादा जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें