फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट

Tue, 17 Nov 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
भरमाड़ (कांगड़ा)। जवाली की ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़ के कई वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। कहीं तीसरे दिन महज एक घंटा पानी की आपूर्ति हो रही है तो कहीं एक साल से नलों में पानी नहीं आया है।
विज्ञापन

वार्ड-5 में दिवाली के दिन मोटर खराब होने से करीब 50 घरों की पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
पंचायत प्रधान निर्मल सिंह पठानिया ने विभिन्न वार्डों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वार्ड-3 के मोहल्ला बटवाल में लोगों ने बताया कि घरों तक नाममात्र पानी पहुंच रहा है। इसी वार्ड के मांगों राम, कुंदन लाल और सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके घरों में एक साल से पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है और उन्हें दूसरे घरों से पानी लाना पड़ रहा है।
वार्ड-8 में तीसरे दिन केवल एक घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है। वार्ड-9 के करीब पांच घरों में भी तीसरे दिन पानी पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने पाइपों में रिसाव और कम दबाव की शिकायत करते हुए कहा कि बिना मोटर पानी टंकियों तक नहीं चढ़ता।
विज्ञापन

वार्ड-4 के लोगों ने भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने की बात कही। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग से पाइपों की मरम्मत कर नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
-
मेरे वार्ड के तीन परिवार एक साल से पानी की एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। पाइपें बिछाई गई हैं लेकिन उनमें पानी नहीं पहुंच रहा है। -तिलक राज शास्त्री, उपप्रधान, ग्राम पंचायत सिद्धपुर-घाड़
पंचायत के विभिन्न वार्डों में पेयजल समस्या की जानकारी मिली है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी भेजा गया है। सोमवार सुबह भी दो टैंकर भेजे गए हैं और जरूरत पड़ने पर शाम को एक और टैंकर भेजा जाएगा। एक-दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -निर्मल सिंह, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें